पुवायां इंटर कालेज की अध्यक्ष राजमाता मृदुल सिंह ने कहा कि पौध लगाना पुण्य का काम है। सभी लोगों को पौध लगाकर पर्यावरण कर रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
राजमाता सोमवार को पुवायां इंटर कालेज मैदान पर पौधरोपण करने के बाद छात्रों और शिक्षकों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। पेड़ लगाने के साथ ही खड़े पेड़ों की रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए। कालेज प्रबंधक राजीव कुमार सिंह और प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने भी छात्रों और शिक्षकों से पौधरोपण की अपील की। इस दौरान कालेज परिसर में छायादार और फलदार पौध लगाए गए।