शाहजहांपुर। एलपीजी पाइप लाइन डालने के नाम पर खोदे गए गड्ढे व्यापारियों व राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। एक सप्ताह पहले खोदे गए गड्ढे अबतक समतल नहीं किए गए हैं। खोदाई के चलते कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन लीक हो गई हैं। इससे दुकानों के सामने जलभराव होने से ग्राहक तक नहीं आ रहे, साथ ही जाम की समस्या भी बनी हुई है।
जीआईसी खेल मैदान से लालइमली चौराहा तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक एलपीजी पाइप लाइन डालने के लिए कई जगहों पर सड़कों की खोदाई की गई है। लाल इमली चौराहा से निशात रोड पर करीब एक सप्ताह पहले गड्ढा खोदा गया था। खोदाई के दौरान पाइप लाइन टूट गई थी। तब से गड्ढा और पाइप लाइन दोनों ठीक नहीं किए गए।
सुबह और शाम को पानी की आपूर्ति होने पर सड़क पर जलभराव की समस्या हो जाती है। दुकानों के सामने पानी भरने से ग्राहक आने से कतराते हैं। इससे व्यापारी काफी परेशान हैं। गड्ढों की वजह से जाम की समस्या भी बनी रहती है। कोहरे में हादसा होने का खतरा भी रहता है। कुछ दूरी पर एसपी कॉलेज रोड और पंखी चौराहा के आगे शहीद रामप्रसाद बिस्मिल पार्क के पास भी गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है।
खिरनीबाग तिराहा पर गड्ढा भी सही नहीं किया गया। इन गड्ढों के आसपास संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। प्रमुख मार्ग हाेने के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कार्यदायी संस्था गड्ढों को बंद कराने में दिलचस्पी नहीं ले रही है।
दुकानों के सामने भर जाता है पानी
करीब एक सप्ताह पहले लाल इमली चौराहा के पास खोदे गए गड्ढे को बंद नहीं किया गया। पानी की पाइप लाइन लीक होने से दुकानों के सामने पानी भर जाता है।
- वीर कुमार राठौर, दुकानदार
जाम लगने से होती है परेशानी
रोजाना सुबह लाल इमली चौराहा मार्ग से गुजरना होता है। कई जगहों पर गड्ढे होने की वजह से जाम की समस्या बन जाती है। इसकी वजह से काफी परेशानी होती है।
- कपिल, लाल इमली चौराहा
सड़कें दुरुस्त नहीं होने से आती है दिक्कत
सीवर लाइन खोदाई के बाद सड़कें दुरुस्त नहीं की गईं। अब गड्ढे खोदकर आमजन को परेशानी में डाल दिया गया है। इसके चलते काफी दिक्कत आती है।
-अमर सिंह, मोहल्ला कटिया टोला
जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहे
दुकान के पास में करीब एक सप्ताह पहले गड्ढा कर दिया गया। इसके बाद कोई सुध नहीं लेने आया। इसकी वजह से पाइप लाइन में लीकेज हो गई है। दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
- रोहित गुप्ता, दुकानदार
शहर में नई परियोजना के तहत सड़कों और गलियों का निर्माण शुरू किया गया है। कुछ दिन लोगों को दिक्कत होगी। इसके बाद दिक्कत खत्म हो जाएगी। इसमें सभी शहरवासियों के सहयोग की आवश्यकता है।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
मोहल्ला तारीन टिकली मार्ग पर उखड़ी सड़क से निकलते लोग। संवाद- फोटो : मथुरा