फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कचरा निस्तारण केंद्र में कूड़े का लगा ढेर...अग्निशमन कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
जेल रोड ​स्थित फायर स्टेशन के पास बने ट्रांसफार्मर ऑटोमैटिक सेंटर में जमा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फायर स्टेशन के बगल में बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र की मशीनें खराब होने से पिछले दो महीने से यहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पास में बने अग्निशमन कर्मचारियों के परिवार बदबू से परेशान हैं। कई लोग तो घर भी छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने फायर स्टेशन के पास ट्रांंसफर ऑटोमैटिक सेंटर बनाया है। यहां पर तीन कांपैक्टर लगाए गए थे। ये गीले और सूखे कूड़े को अलग करते हैं। इसके बाद इस कूड़े का एमआरएफ सेंटर भेजा जाता था। दो माह से अधिक समय से कचरा निस्तारण करने वालीं तीनों मशीन खराब पड़ीं हैं।
शहर से कूड़ा एकत्र करके यहां डाल दिया जाता है। कूड़ा धीरे-धीरे कर ददरौल के खिलौली स्थित एमआरएफ सेंटर भेजा जाता है। नगर निगम के पास कूड़ा ले जाने वाले वाहनों की कमी है। अधिकारियों के मुताबिक कूड़ा ले जाने के लिए नए वाहनों को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कई-कई दिनों तक सेंटर में कूड़ा का ढेर लगा रहता है। कूड़ा सड़ने से दुर्गंध आती है। इसकी वजह से फायर स्टेशन में रहने वाले करीब 40 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कूड़े की वजह से फैल रही दुर्गंध की वजह से परिसर में रहना और बैठना मुश्किल है। कई लोग संक्रमण से बीमार हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
- बीएन पटेल, एफएसओ

सेंटर को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। मशीन ठीक होकर जल्द आ जाएंगी। कूड़े के उठान के लिए दो अतिरिक्त बड़ी ट्रॉली खरीदी जा रहीं हैं। इससे कूड़ा जल्द ही हटाया जा सकेगा।
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें