मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में महिंद्रा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी चालक ऋषभ ने बताया कि वह शाहजहांपुर से बरेली जा रहे थे। हुलासनगरा ओवरब्रिज पर अचानक गोवंशीय पशु सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक ऋषभ और बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी अखिलेश घायल हो गए। पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई।