शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे के पास खाली प्लाॅट में अवैध बस स्टैंड संचालित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां 20-25 लोग रोडवेज और अन्य बसों को खड़ा नहीं होने देते। चालकों से मारपीट कर निजी बसों में सवारी बैठाने के बदले प्रति सवारी 100 रुपये कमीशन लेते हैं।
विज्ञापन
चौराहे से हाईवे की ओर करीब 100 मीटर दूर प्लाॅट में इन लोगों ने बस स्टैंड का बोर्ड भी लगा रखा है। हाल ही में एक महिला को जबरन बस से उतारकर मारपीट करने का मामला भी सामने आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि चौक कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद