फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रेमिका से बात करने पर पिकअप चालक की हत्या, प्रेमी ने खौफनाक तरीके से ली जान, गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 01:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत बौरी निवासी पिकअप चालक हरिओम की हत्या अभिषेक नाम के युवक ने की थी। वारदात का कारण प्रेम प्रसंग बना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर दिया।  
विज्ञापन
हत्यारोपी अभिषेक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय पिकअप चालक हरिओम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई दिनेश ने सात मई को रमानगर निवासी रामवीर के खिलाफ शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए साक्ष्य संकलन किया और सर्विलांस की मदद ली। जांच के दौरान चंदपुर गांव निवासी अभिषेक की संलिप्तता सामने आई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभिषेक को चंदोखा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक सिटी देवेंद्र कुमार ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अभिषेक का गांव की एक युवती से प्रेम-संबंध था। अभिषेक जब काम करने चंडीगढ़ चला गया तो हरिओम ने उसकी प्रेमिका से बातचीत शुरू कर दी थी। अभिषेक के लौटने पर उसने हरिओम को प्रेमिका से दूर रहने को कहा था, लेकिन हरिओम नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
सात मई को अभिषेक ने हरिओम को फोन कर बुलाया था। अभिषेक ने फिर हरिओम को प्रेमिका से दूर रहने की चेतावनी दी। इस पर हरिओम ने प्रेमिका के संबंध में आपत्तिजनक बात कही। आवेश में आकर अभिषेक ने चादर में छिपाई लोहे की रॉड से हरिओम के सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल हरिओम को वहीं छोड़कर अभिषेक मौके से भाग गया था।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दिनेश की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी। सर्विलांस और साक्ष्य संकलन के माध्यम से अभिषेक की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सिटी ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें