शाहजहांपुर। सिंधौली के गांव मूर्छा के पास शुक्रवार की रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।
सिंधौली निवासी 35 वर्षीय यूनुस पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शहर में किसी व्यक्ति का सामान उतारकर शुक्रवार की रात पिकअप से लौट रहे थे। मूर्छा के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को टक्कर मार दी। इसमें यूनुस की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर गई पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे चालक को चिनौर के पास से पकड़ लिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मौके पर गए यूनुस के परिजन शव को देखकर बिलख पड़े। संवाद