फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुबई से आकर युवती को ले गया युवक, 7 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दुबई में काम करने वाले और इस समय घर आए युवक पर 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्री को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक और उसकी मदद करने के आरोप में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व युवक दुबई से घर आया था और दो नवंबर को प्रेमिका को लेकर कहीं चला गया। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री दो नवंबर को उनके भतीजे के साथ दवा लेने पुवायां गई थी। दवा लेने के बाद पुत्री पुवायां में लगने वाली मीना बाजार में चली गई। काफी देर तक पुत्री के वापस नहीं आने पर भतीजे ने जानकारी दी।
बाद में पता चला कि मुबारिक उनकी पुत्री को कहीं ले गया है। घर में देखा तो पता चला कि पुत्री दो बहुओं के 10 तोला सोने के जेवर, 250 ग्राम चांदी के जेवर और पांच लाख रुपये की नकदी भी ले गई है। पुत्री को लेजाने में वारिस, अनीश, गांव कोरोकुइयां के कौशर, गांव अनावा की दौलतजहां, शकील और उसकी की पत्नी आशिया की मिलीभगत है।
विज्ञापन

वहीं, युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। उसकी युवक के साथ 10-11 साल से जान-पहचान है। परिजनों ने उसका जबरन निकाह करा दिया और निकाहनामे पर जबरिया हस्ताक्षर कराए थे। पति उनको रखना नहीं चाहता है और मायके के लोग भी नहीं रखना चाहते हैं। इस कारण उसने दुबई से प्रेमी को बुलाया। प्रेमी के परिजनों को परेशान न किया जाए।
संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें