फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान करते जिला अध्यक्ष आशीष भदौरिया व मौजू
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सभागार में संगोष्ठी एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने कहा कि फार्मासिस्ट लगातार अपनी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के ज़रिये स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं। सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट अपनी प्रभावी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष भदौरिया ने कहा कि फार्मासिस्ट सदैव मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। मंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार नागर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और दवाओं के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने में फार्मासिस्टों का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रांतीय एवं मंडलीय स्तर पर संगठन सदैव फार्मासिस्टों के हितों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान सुभाष कनौजिया, मो. मुजाहिद, मो. अली, विनय द्विवेदी, शैलेंद्र वर्मा आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन


पुवायां में भी मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
पुवायां। गांव कुंवरपुर स्थित आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, औषधि निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह, पीलीभीत की डीआई उर्मिला वर्मा, इंस्टीट्यूशंस की चेयरमैन वर्षा गोस्वामी नगरपालिका पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार ने सभी का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें