पुराने जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट दिवस पर सीएमओ को स्मृति चिह्न देते पदाधिकारी। स्रोत: संस्थ
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें फार्मासिस्टों ने कार्यों के बारे में जानकारी दी।
पुराने जिला अस्पताल में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाओं के जानकार नहीं, बल्कि रोगियों को सही परामर्श देने वाले, चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाने वाले और जनस्वास्थ्य के सच्चे प्रहरी हैं। वास्तव में स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ फार्मासिस्ट ही हैं। फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बिना फार्मासिस्ट के चिकित्सा व्यवस्था अधूरी है।
जिलाध्यक्ष आशीष भदौरिया ने अतिथि का स्वागत किया। जिला मंत्री दिवाकर अवस्थी, मंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार नागर, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष कनौजिया ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प है। यदि डॉक्टर जीवन देते हैं तो फार्मासिस्ट उस जीवन की रक्षा करने वाले प्रहरी हैं।
कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला मंत्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष रिजवान अली, लैब टक्नीशियन संघ के मंत्री संजय कनौजिया, एनआरएचएम संघ के मंत्री विनीत पांडेय आदि मौजूद रहे।