फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्जिकल सामान चोरी होने के मामले में जेल गया फार्मासिस्ट निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज से सर्जिकल सामान की चोरी में जेल भेजे गए फार्मासिस्ट जुबैर को सीएमओ ने निलंबित कर दिया है। वहीं, चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल को भेजे गए नोटिस का जवाब देने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। फिर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में राजकीय मेडिकल कॉलेज से सर्जिकल सामान चोरी के मामले में तत्कालीन सीएमएस डॉ.नैपाल सिंह ने नंदकिशोर, अज्ञात वाहन चालक, चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, फार्मासिस्ट मोहम्मद जुबैर अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला लंबे समय तक मामला दबा रहने के बाद प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद फिर से प्रकाश में आया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फार्मासिस्ट जुबैर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दूसरी ओर जुबैर की गिरफ्तारी के बाद से चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल 28 फरवरी से सीएचसी से गैरहाजिर चल रहा है। उसे भावलखेड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ.समीर ने नोटिस भेजा है। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया है। चीफ फार्मासिस्ट पर कार्रवाई शासन स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें