शहर के एक पंप पर बिना हेलमेट बाइक में पेट्रोल भरवाते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। जिले में नो हेलमेट-नो फ्यूल का नियम सोमवार से फिर से जारी किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने पेट्रोल पंप स्वामियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी निगहबानी करेंगे।
जनपद में बढ़ते हादसाें में कमी लाने के लिए फिर से प्रयास शुरू किए गए हैं। हेलमेट को आदत में लाने के लिए व्यवस्था को लागू किया जाएगा। रविवार को पेट्रोल पंप स्वामियों के पास नियमों को लेकर पूरे दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। इससे पहले भी यह नियम लागू हुआ था, लेकिन ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया।
एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि सोमवार से पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बिना हेलमेट पेट्रोल देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।