फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: शाहजहांपुर में पेट्रोल की कीमत 101 रुपये के पार, डीजल भी हुआ महंगा

Mon, 25 May 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। दस दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। इससे शाहजहांपुर में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 101 के पार हो गई। डीजल भी महंगा हुआ है। 
विज्ञापन
पंप पर पेट्रोल भरवाते बाइक सवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है। शाहजहांपुर जिले में सोमवार को पेट्रोल पर 2.60 रुपये और डीजल पर 2.69 रुपये बढ़े हैं। इससे जिले में पेट्रोल की कीमत अब 101.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि पूर्व में 99.12 रुपये पेट्रोल और 92.50 रुपये डीजल था। दस दिन में चौथी बार पेट्रो पदार्थों के दाम बढे़ हैं। इसके चलते पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर फर्क पड़ा है। इस बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

लोगों ने बताया कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ेगा। फल, सब्जी, अनाज समेत अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ सकते हैं। वहीं आम लोगों का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी अतिरिक्त बोझ साबित होगी। पेट्रोल पंपों पर भी लोगों के बीच बढ़ी कीमतों को लेकर चर्चा होती रही। लोगों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द राहत देने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें