फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : गणित व सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में अभ्यर्थी उलझे

विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन रविवार को 19 केद्रों पर किया गया। परीक्षा में गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नाें में अभ्यर्थी उलझे रहे। पहली पाली में 68.88 व दूसरी पाली में 69.8 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

पीईटी में शामिल होने के लिए लखनऊ, बहराइच, पीलीभीत समेत कई जिलों के अभ्यर्थी शनिवार रात ही पहुंच गए थे। सुबह आठ बजे ही अभ्यर्थी अपने केंद्र पर पहुंच गए। उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। आर्य महिला इंटर कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, जीएफ कॉलेज समेत कई केंद्रों पर अभ्यर्थियाें को लाइन में लगाकर प्रवेश दिया। इस बीच कलाई घड़ी आदि बांधकर भी नहीं जाने दिया।
जूते और आस्तीनों तक को तलाश किया। महिला अभ्यर्थियों की भी तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया। पहली व दूसरी पाली में केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के अलग-अलग मत थे। किसी ने सरल तो किसी ने कठिन प्रश्न बताया। अधिकतर अभ्यर्थियाें ने बताया कि सामान्य ज्ञान, गणित के प्रश्न काफी कठिन थे। राजनीति से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए थे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि पहली पाली में 8688 पंजीकृत में 5984 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 2704 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 6061 अभ्यर्थी उपस्थित और 2627 गैरहाजिर रहे हैं। दोनों ही पालियाें में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई है।

फोटो 21
सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी लगे। प्रश्नों को हल करने में काफी समय लग गया। इस बार राजनीति से जुड़े प्रश्न भी आए थे। जिन्हें आसानी से हल कर दिया।
-प्रमोद
-
फोटो 22
हमें गणित के प्रश्न काफी कठिन लगे हैं। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को भी घुमाकर पूछा गया। हमारा प्रश्नपत्र अच्छा हुआ है। उम्मीद है कि पास हो जाएंगे।
-अनुज

विशेषज्ञ का नजरिया



प्रश्नपत्र काफी आसान आया था। कक्षाओं में भी अभ्यर्थियों के हाव-भाव सामान्य नजर आ रहे थे। उनके अंदर प्रश्नपत्र के सवालों का डर नजर नहीं दिखा। परीक्षा खत्म होने के बाद कई छात्र-छात्राओं से बातचीत हुई। सभी ने प्रश्नपत्र के सामान्य होने की बात कही है। सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी के प्रश्न पूछे गए थे।



-डॉ. अमीर सिंह, प्रधानाचार्य श्री दैवी सम्पद इंटर कॉलेज

इस्लामिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें