फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोवर्धन पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की

विज्ञापन
मोहल्ला उस्मानबाग में गोवर्धन पूजा करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत और आस्था से मनाया गया। घरों और मंदिरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन महाराज और गोमाता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को घरों में गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण की कनिष्ठिका अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण किए हुए आकृति बनाई गई। इसे फूलों और रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया। मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद तैयार कर भगवान को समर्पित किया गया।
इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन भी हुए। श्री रुद्र बालाजी धाम के पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति और गोसेवा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व भी है।
विज्ञापन


विधायक ने किया गोवंशों का पूजन

कांट। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को नगर पंचायत कांट स्थित कान्हा गोशाला में विधायक अरविंद कुमार सिंह ने विधि-विधान से गोवंशों का पूजन किया। उन्होंने गोवंशों को माला पहनाकर चना, गुड़ और केले खिलाए। विधायक ने गोशाला परिसर में कदम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने गोशाला में स्थापित चारा काटने वाली मशीनों का शुभारंभ किया। संवाद

फोटो 48
छप्पन भोग अर्पित किए

जलालाबाद। नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित आश्रम में गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज के समक्ष माथा टेककर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस मौके पर निखिल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, धीरज गुप्ता, सुनैना गुप्ता, सपना गुप्ता, कश्मीर देवी मौजूद रहे। संवाद


संस्कृत पाठशाला में हुआ भंडारा
खुदागंज। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर संस्कृत पाठशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के व्यापारी अनिल अग्रवाल की ओर से आयोजित भंडारे से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की आरती की। संवाद

मोहल्ला उस्मानबाग में गोवर्धन पूजा करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive

मोहल्ला उस्मानबाग में गोवर्धन पूजा करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive

मोहल्ला उस्मानबाग में गोवर्धन पूजा करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें