फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फिल्मी गीतों की धुन पर किया डांडिया

विज्ञापन
सिटी पार्क में गरबा नृत्य करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रीराम जानकी संस्था की ओर से सिटी पार्क में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने फिल्मी गीतों की धुन पर डांडिया कर खूब धूम मचाई। रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अरविंद कुमार की पत्नी सौम्या राज और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर की पत्नी सोनिया राठौर ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद डांडिया की शुरुआत हुई। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया खेलकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस दौरान भक्ति गीतों ने भी माहौल को भक्तिमय बनाया। सुरभि सरगम ने भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया। कार्यक्रम में सोनम त्रिपाठी, ममता तिवारी, प्रीति शर्मा, रूपा पांडेय, सोनल शर्मा, वर्षा अवस्थी, पूजा वर्मा, सुरभि तिवारी, रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें