फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नियमित रूप से करें यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला इमली के वाल्मीकि मंदिर परिसर में मानव कल्याण के उद्देश्य से रविवार को आर्य समाज और मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर गुरुप्रसाद ने पत्नी महादेवी के मुख्य यजमान के रूप में सभी अनुष्ठान किए। बाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

बाद में हुई वैदिक गोष्ठी में आर्य समाज के मंत्री लोकेश आर्य ने कहा कि यज्ञ देव को देवताओं का मुख कहा गया है। यज्ञ में डाले गए सभी पदार्थ अणुओं और परमाणुओं में विभाजित होकर संसार के सभी प्राणियों को प्राप्त होते हैं। यज्ञ करने वाला व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में पराजित नहीं होता और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण भी नियमित यज्ञ करते थे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने और संसार के कल्याण के लिए यज्ञ अवश्य करना चाहिए।
दासीराम आर्य और बाबा शंभूनाथ ने वेदों के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए निराकार ईश्वर की उपासना पर विशेष बल दिया। इसी कड़ी में दिलीप कुमार वाल्मीकि ने ईश्वर भक्ति के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मदन लाल, अंकित, गोधन लाल, गुलाल देवी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें