फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तटीय गांवों के लोगों को बाढ़ की आपदा से किया सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नदियों के बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम प्रभात राय ने प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे के साथ रामगंगा और बहगुल नदियों के किनारे बसे गांवों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों को बाढ़ की संभावित आपदा से सतर्क करते हुए कहा कि बच्चों और पशुओं को नदियों के किनारे नहीं जाने दें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदियों में पानी बढ़ रहा है, लेकिन अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। बावजूद इसके बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नदियों के किनारे बसे कसारी, अल्लादादपुर बैहारी, नौगवां आदि गांवों में ग्रामीणों व ग्राम प्रधान से भेंट कर उनकी दिक्कतें जानीं। एसडीएम के अनुसार ग्रामीणों से नदियों की ओर नहीं जाने और पशु सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है। संवाद


जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर बढ़ा गंगा का पानी

कलान। भैंसार बांध पर गंगा में पिछले 48 घंटे से उफान जारी रहने के कारण जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार को पानी दो फुट से बढ़कर ढाई फुट हो गया। बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर पैदल, साइकिल और बाइकों से निकल रहे हैं। पुलिस भी ऐसे लोगों को बाढ़ के पानी में घुसने से नहीं रोक रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई, आजादनगर, इस्लामनगर, कमतरी, चितार, पैलानी उत्तरी, बांसखेड़ा, कटेला नगला आदि एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें