फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में धर्म परिवर्तन का वीडियो: ईसाई धर्म अपनाने पर पैसों का प्रलोभन, महिलाओं ने किया कुछ और ही खुलासा

Sun, 27 Jul 2025 07:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

रविवार को खुटार से हिंदू संगठनों के लोगों मौके पर पहुंचे तो प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने बताया कि उनके सामने रुपयों का लालच देकर लोगों से ईसाई धर्म में आने को कहा जा रहा था। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर में धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर स्थित गांव कुभियां माफी में एक घर में बनाए गए हॉल में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में लोगों को ईसाई धर्म में शामिल होने के लिए प्रलोभन दिए जाने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस निजी कार से पहुंची तो मौके पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस की कार को घेर लिया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर भी दी गई है।

विज्ञापन

गांव कुभियां माफी निवासी हरिश्चंद्र जाटव अपने घर हर रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा कराते हैं। लोगों की शिकायत थी कि प्रार्थना सभा में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर गलत टिप्पणी की जाती है और लोगों को रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन को उकसाया जाता है। 

रविवार को खुटार से हिंदू संगठनों के लोगों मौके पर पहुंचे तो प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने बताया कि उनके सामने रुपयों का लालच देकर लोगों से ईसाई धर्म में आने को कहा जा रहा था। विरोध करने पर हरिश्चंद्र और उनका पुत्र सहित कई महिला, पुरुष विवाद करने लगे। अवनीश की सूचना पर पुलिस निजी कार से मौके पर पहुंची और हरिश्चंद्र और उनके पुत्र को थाने लाने के लिए कार में बैठाया तो कई महिलाओं ने कार को घेर लिया। महिलाओं ने कहा कि हमारे साथ कोई जोर जबरदस्ती से धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा है।

पुलिस हरिश्चंद्र और उनके पुत्र को थाने लाई है। अवनीश मिश्रा ने धर्म परिर्तन के लिए लालच देने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए हरिश्चंद्र की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी की है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत का कहना है कि गाड़ी नहीं घेरी गई थी। 
विज्ञापन

दो लोगों को पूछताछ के लिए ला रहे थे तो महिलाएं कार रोक कर कह रही थी कि हमें भी साथ में ले चलो। सीओ प्रवीण मालिक में बताया कि मामले की जानकारी मिली थी पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें