शाहजहांपुर में सड़क किनारे चार पहिया वाहन खडे़ होने के कारण आर्य समाज मंदिर के पास लगा जाम। संव
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। नगर क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। इन वाहनों के चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा। वहीं यातायात पुलिस चालान कर अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में जुटी है।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग जाम से जूझते रहे। सदर से टाउन हाल जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों के कारण निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में जाम लगने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। अहम बात यह है कि पुलिस बाइक सवारों को गली-तिराहे पर रोककर हेलमेट, प्रदूषण आदि के नाम पर चालान कर देती है, लेकिन सड़क किनारे जाम लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं कर पा रही है। दूसरी ओर टीएसआई पूरन सिंह ने बरेली मोड़ चौराहे पर अभियान चलाकर चेकिंग की। निर्धारित रूट पर ना चलने वाले डग्गामार वाहनों को सख्त हिदायत दी। पुलिस ने हाईवे पर चल रहे ई-रिक्शा के चालान काटे। अभियान में कुल 25 वाहनों के चालान काटे गए। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहनाें के चालान किए जाएगे। जिससे आवागमन सुगम बना रहे।