फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांशीराम कॉलोनी के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में लोगों को समझाती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली की कांशीराम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि बाहर से आए कुछ लोगों ने काॅलोनी में रहने वाले लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना से नाराज लोग बड़ी संख्या में पुलिस चौकी पहुंच गए। चौकी पर आरोपी पक्ष के लोगों से उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। मारपीट के छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

काॅलोनी निवासी एक महिला आवास में अकेले रहती है। काॅलोनी में रहने वाले कुछ लोगों से महिला का विवाद हो गया। उसने अपने परिजनों को सूचना दे दी। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर में करीब 10-12 लोग आ गए और गाली-गलौज करने लगे। जिसने विरोध किया उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। सरेराह मारपीट से भीड़ लग गई।
सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी सुशांत रावत पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। घटना से कांशीराम कॉलोनी के लोग नाराज हो उठे। वे बड़ी संख्या में अजीजगंज पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां पहले से बैठे आरोपी पक्ष के लोगों से तीखी नोंकझोंक हो गई। लोगों ने आरोपियों की कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मारपीट में घायल मुकुल, आकाश, अरुण रस्तोगी व अनीता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मामले में अनीता की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें