शाहजहांपुर। साउथ सिटी कॉलोनी के मुख्य गेट के पास लगे धार्मिक चित्र वाले साइन बोर्ड को हटाकर कचरे के ढेर में रखे जाने का मामला सामने आया है।
शनिवार को भगवान परशुराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष अशित पाठक ने पदाधिकारियों के साथ चौक कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर ठेकेदार और अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने ठेकेदार से फोन पर बात कर साइन बोर्ड वहां से हटवाने के लिए कहा। एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी। इसके बाद साइन बोर्ड को वहां से हटवा दिया गया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि बोर्ड को हटवा दिया गया है। जल्द ही उसे सही जगह लगवा दिया जाएगा। संवाद