खुटार में पशु अस्पताल के पास नाली टूटी होने से भर रहा पानी। संवाद
नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास के पास नाली टूटी होने से आ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। पशु चिकित्सालय और ब्लॉक मुख्यालय गेट के पास नाली टूटी होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह है। लोगों ने एसडीएम को पत्र भेजकर समस्या का निदान कराने की मांग की है।
खुटार के राजबहादुर, रामचंद्र, हरीश, राजाराम, मानसिंह आदि ने बताया कि पशु अस्पताल और ब्लॉक कार्यालय के गेट के पास नाली टूटी होने से जलभराव हो रहा है। लोगों को इसी रास्ते से ब्लॉक के साथ ही डाकघर जाना होता है। भीषण गर्मी के कारण भरे पानी से दुर्गंध उठ रही है, लेकिन पंचायतकर्मी ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है।
खास बात यह है कि टूटी नाली के कारण हो रहे जलभराव से केवल 50 मीटर दूर नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी का आवास भी है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने नाली सही कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
नाली टूटी होने के कारण दिक्कत है। जल्द ही नाली की सफाई कराई जाएगी, नाली को सही भी कराया जाएगा।
-मैना देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत खुटार