शाहजहांपुर। पाइप लाइन लीकेज और पानी का कनेक्शन नहीं होने से आम लोग परेशान हैं। नगर निगम में जनसुनवाई में मंगलवार को पांच शिकायतें आईं, इनमें एक का निस्तारण किया गया।
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अमित ने लीकेज पाइप लाइन ठीक कराने की, चमकनी करबला निवासी अंशुमान कश्यप ने पाइप लाइन से कनेक्शन करवाने की, एमनजई निवासी नसीम अख्तर ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की, चिनौर निवासी रघुवीर यादव ने सड़क से खोखा हटवाने की, अजीजगंज निवासी गुड्डी देवी ने अवैध रूप से चल रही आटा चक्की और कोल्हू हटाने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता व तरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद