शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला व बाल रोग विभाग को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों विभागाें को शिफ्ट करने के बाद इस संबंध में कोई सूचनापट नहीं लगाए गए हैं। इससे मरीजों को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। मामले में प्राचार्य ने संज्ञान लेते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आने वाले मरीजों का पर्चा ओपीडी में बनता है। पूर्व में पर्चा काउंटर के पास ही महिला व बाल रोग विभाग था, लेकिन व्यवस्था में सुधार के लिए दोनों विभाग को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। विभाग शिफ्ट होने के बावजूद अस्पताल में संकेतक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में मरीजों को भटकना पड़ता है।
वह ओपीडी व नए भवन के बीच चक्कर लगाकर समय गवां देते हैं। ऐसे में मरीजों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता है। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व में फ्लैक्स और पर्चे चस्पा किए गए थे। अब दोबारा से निरीक्षण करेंगे और संकेतक लगवाए जाएंगे।