फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंगपंचमी और ईद के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। रंगपंचमी के दिन आठ मार्च को नगर में रंग खेले जाने और आगामी ईद के त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने की गरज से शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण, एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ ज्योति यादव ने सभी से शांति व्यवस्था में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि पूर्व की भांति सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी लोग मनाएं। किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने बताया कि रंग पंचमी को ध्यान में रखते हुए सभी मस्जिदों को ढंकने की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि रंगपंचमी पर लाट साहब का जुलूस तयशुदा मार्ग से ही निकाला जाएगा।
एसपी ग्रामीण ने कहा कि इस दौरान पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था को सतर्क रहेगा। बैठक में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, सभासद सौरभ गुप्ता, विनोद सिंह सहित कई धर्मगुरु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें