फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस नेत्र रोगियों के निशुल्क होंगे आपरेशन

Fri, 26 Feb 2016 09:00 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक सरोकार निभाने के लिए अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को भावलखेड़ा ब्लॉक के नियामतपुर गांव में लगाई गई चौपाल का सकारात्मक असर दिखने लगा है। चौपाल में आंखों की जांच कराने वाले दस ऐसे बुजुर्ग चयनित किए गए हैं जिनकी आंखों में मोतियाबिंद है। उनका निशुल्क आपरेशन कर उन्हें मुफ्त में लेंस लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश चंद्र सक्सेना ने 138 मरीजों की आंखों का चेकअप किया था। इनके अलावा चार ऐसे बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई, जिनका मोतियाबिंद आपरेशन होने के बावजूद उनकी आंखों में देखने की क्षमता में सुधार नहीं हुआ। इन मरीजों को पुराने जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में विस्तृत जांच के लिए रेफर किया जा चुका है। शेष मरीजों की समस्या का विश्लेषण करने के बाद दस अन्य बुजुर्ग रोगियों को आपरेशन योग्य पाया गया।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सक्सेना के अनुसार लेंस सहित निशुल्क आपरेशन के लिए जयपाल सिंह, रामप्रकाश, भगवान देवी, बालक राम, शिवरानी, दीप सिंह, ज्वाला देवी, कृष्णावती, सुशीला देवी और बचन्ने का चयन किया गया है। इन सभी की आयु 62 से 75 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि चयनित मरीजों की सोमवार को पुराने जिला अस्पताल की नेत्र चिकित्सा इकाई में सुबह नौ से दोपहर दो बजे के बीच विस्तृत जांच की जाएगी। मंगलवार को नए जिला अस्पताल में आपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिंधौली सीएचसी पर मंगलवार को लगेगा नेत्र शिविर
सिंधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को सुबह दस बजे से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल कुमार के हवाले से नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में बरेली से आने वाली नेत्र सर्जन की टीम मरीजों की जांच करेगी। चिह्नित जाने वाले मरीजों को उसी दिन जिला संयुक्त अस्पताल भेजकर उनके मोतियाबिंद आपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें