फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को बाहर की दवाई लिखे जाने विधायक भड़के

Sun, 26 Jul 2015 10:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर की दवाई लिखे जाने पर तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा भड़क गए। उनकी सीएमएस से भी नोकझोंक हो गई। अस्पताल के जनरल वार्ड में लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक ने मामले में डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

निगोही के मोहल्ला ऊंची चौपाल में रहने वाले नीरज जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती हैं। शिकायत मिलने पर तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे। नीरज ने विधायक को बताया कि डॉक्टर उसे बाहर की दवाई लिख रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टरों ने अस्पताल के बाहर से पट्टी भी मंगाई। एक दिन में करीब आठ सौ रुपये की दवाई मेडिकल स्टोर से आती है। नीरज ने बताया कि उसने दवाई के लिए मोहल्ले वालों से कर्जा लिया है। नीरज की बात सुनकर विधायक भड़क गए। उन्होंने सीएमएस केशव स्वामी को बुलाया और दवाई के पर्चे और मेडिकल स्टोर से मंगवाई दवाई दिखाई। सीएमएस ने दवा स्टोर के कर्मचारियों को बुला लिया। कर्मचारियों ने बताया कि बाहर से लिखी दवाई अस्पताल में मौजूद हैं। इसके बाद सीएमएस ने नीरज को देख रहे सर्जन डॉ.नीरज सक्सेना को बुलाया, लेकिन उन्होंने बाहर की दवाई लिखने की बात से इनकार कर दिया। विधायक और सीएमएस के बीच काफी देर नोकझोंक हुई। सीएमएस ने अस्पताल स्टाफ की गलती मानते हुए आगे से बाहर की दवाई लिखे जाने पर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक रोशन लाल वर्मा का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें