शाहजहांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में सुबह से दोपहर तक काफी संख्या में मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीज जांच होने पर बुखार, डायरिया, पेट दर्द आदि मौसमी बीमारियों से पीड़ित निकले। डॉक्टरों ने सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं देने के साथ उन्हें लू से बचाव के उपाय बताए और धूप में बाहर निकलने से बचने और जरूरी होने पर सिर पर गीला गमछा डालकर बाहर निकलने की सलाह दी।
कुर्रियाकलां। गांव की पीएचसी में रविवार को सुबह से दोपहर एक बजे तक 34 मरीज पहुंचे। इन सभी को डॉ. शैलेश द्विवेदी ने दवाएं दीं। अस्पताल में लैब टेक्नीशियन नहीं होने से कई मरीजों के खून के नमूनों की जांच नहीं हो सकी। संवाद