फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरसात में बढ़े पेट में संक्रमण के मरीज...संख्या हुई डेढ़ गुना

विज्ञापन
भीड़ के चलते ट्रामा सेंटर में मरीज दिखे परेशान। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरसात में पेट का संक्रमण लोगों को बीमार कर रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डेढ़ गुना मरीज बढ़ गए हैं। डाॅक्टर दवा देने के साथ मरीजों को बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को ओपीडी ही नहीं, बल्कि ट्राॅमा सेंटर में भी पैर रखने तक की जगह नहीं थी। हर दूसरा-तीसरा मरीज पेट दर्द से परेशान था। साथ ही काफी मरीज ऐसे भी थे, जिन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। ओपीडी में उल्टी-दस्त व खांसी-जुकाम बुखार के मरीज भी थे।
आमतौर पर पेट दर्द और डायरिया के 60-70 मरीज पहुंचते हैं। इन दिनों डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1794 लोगों के पर्चें बने। शुक्रवार को 1660, बृहस्पतिवार को 1050 और बुधवार को 1776 पर्चें बने। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि बारिश के दिनों में संक्रमण बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में खानपान व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। ताजे भोजन का सेवन करें। शुद्ध पानी पियें। मच्छरों से बचाव करें। इस वक्त छोटे बच्चों का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी होता है। वे बारिश के मौसम में जल्दी बीमार पड़ते हैं। बारिश में ज्यादा भीगने से बचें। गीले कपड़े पहनने से स्किन इंफेक्शन की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें