तिलहर सीएचसी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
तिलहर। सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी से मरीजों और उनके तीमारदारों को कठिनाई हो रही है। इस वजह से सोमवार को दवा लेने और पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की कई घंटे तक कतार लगी रहीं।
सीएचसी पर प्रभारी डॉ. ओमेंद्र के अतिरिक्त डॉ. रितुराज और डॉ. अंशुमान तिवारी नियुक्त हैं। चिकित्सा अधीक्षक प्रशासनिक कार्य में व्यस्त रहे। इस वजह से शेष दोनों डॉक्टरों ने सभी मरीजों को बारी-बारी देखा। नवदिया जोधपुर के अवधेश व कमलापुर के अरविंद ने बताया कि उनका नंबर काफी देर बाद आ सका।
सीएचसी प्रभारी के अनुसार डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार मौखिक और लिखित मांग की जा चुकी है। संवाद