फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trains Cancelled: शाहजहांपुर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त, दैनिक यात्रियों को होगी परेशानी

Sun, 30 Nov 2025 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

रेलवे ने कोहरे के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इसी क्रम में शाहजहांपुर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सोमवार से बंद हो जाएगा। ये ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण शाहजहांपुर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सोमवार से बंद हो जाएगा। ये ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। अप और डाउन लाइन की कई साप्ताहिक गाड़ियों का संचालन बंद किया जाएगा। ट्रेनों के बंद होने से रेल यात्रियों का सफर मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन


तापमान में गिरावट होने के साथ ही सर्दी भी बढ़ने लगी है। कोहरा ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगा रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। शाहजहांपुर से चलने वाली 54327 व 54328 सीतापुर पैसेंजर, 54329 व 54330 बालामऊ पैसेंजर, 54337 व 54338 लखनऊ पैसेंजर व 64175 व 64176 रोजा बरेली पैसेंजर का संचालन सोमवार से बंद कर दिया जाएगा। ये ट्रेनें 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। 

इन ट्रेनों से रोजा, कहेलिया, बालामऊ, शाहबाद, हरदोई जाने वालों को दिक्कत आएगी। रोजाना ही पैसेंजर ट्रेनों से नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी आदि सफर करते थे। ट्रेनों का संचालन बंद करने के लिए रेलवे अफसरों के पास मुरादाबाद से पत्र प्राप्त हो गया है। इनके अलावा साप्ताहिक ट्रेन 12209 व 12210 गरीब रथ-कानपुर कांठगोदाम, 15903 व 15904 डिग्रूगढ़ चंडीगढ़ भी निरस्त की गई है। 15909 अवध आसाम सप्ताह में सोमवार को नहीं आएगी। जबकि 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस बुधवार को नहीं शाहजहांपुर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें