फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर में पांच स्थानों पर और बनेंगे यात्री शेड

Mon, 03 Jun 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ई-बसों और ऑटों के इंतजार में अब यात्रियों को धूप और बारिश में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। नगर निगम शहर में पांच स्थानों पर और यात्री शेड बनवाएगा। जमीन के चिह्नीकरण के लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ई-बसों के ठहराव के लिए दो यात्री शेड बनवाए गए हैं। ऑटो और ई-रिक्शा के ठहराव के लिए जगह चिह्नित नहीं है। ऐसे में वाहनों को चालक सड़क पर किसी भी स्थान पर खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं। इससे जाम लगता है। यात्रियों को भी धूप तथा बारिश में खुले स्थान पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखकर नगर निगम ने शहर में यात्री शेड बनवाने का निर्णय लिया है।

ये यात्री शेड उन स्थानों पर बनवाए जाएंगे, जहां पर पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। इससे जाम की समस्या खड़ी न हो। यात्री शेड दो तरह के बनवाए जाएंगे, कुछ का साइज छोटा, तो कोई बड़ा होगा।
विज्ञापन


-

इन स्थानों पर प्रस्तावित

महापौर अर्चना वर्मा ने बताया कि खिरनीबाग चौराहा, बरेली मोड़ और हरदोई बाइपास के पास यात्री शेड बनाए जाएंगे। इनके अलावा भी कुछ स्थानों को देखा गया है, जहां पर पर्याप्त स्थान मिलेगा, वहां निर्माण करवाया जाएगा।

-
इन दो स्थानों पर बने हैं यात्री शेड

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संचालित 25 ई-बसों में पुवायां और निगोही की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यात्री शेड बनाए गए थे। यात्री शेड दो स्थानों पर रोडवेज बस अड्डा तथा डिपो के पास बने हैं। यहां पर ई-बसों का ठहराव होता है। ये यात्री शेड काफी छोटे हैं। यहां पर एक टिनशेड के नीचे एक सीट डाल दी गई है, जिस पर चार लोग भी ठीक से नहीं बैठ पाते।

यात्री शेड का निर्माण प्रस्तावित है। जेई ने 10-15 स्थानों को देखा है। इनमें से ही कुछ स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। छोटे और बड़े दोनों तरह के यात्री शेड तैयार कराया जाएगा ताकि यात्रियों को राहत मिले। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (निर्माण), नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें