फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यात्री के लगी ट्रेन में चोट, रोकना पड़ी हमसफर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कानपुर मार्ग पर पुल पर मरम्मत कार्य के कारण हमसफर एक्सप्रेस का रूट बदलकर शाहजहांपुर से किया गया। अप लाइन की ट्रेन के कोच नंबर बी-1 की सीट नंबर 59 पर 60 वर्षीय दूना देवी यात्रा कर रहीं थी। बाथरूम का दरवाजा लगने से उनके पैर से खून निकलने लगा।
विज्ञापन

कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को शाहजहांपुर के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर रोका गया। रेलवे के डॉक्टर ने उपचार किया। वहीं दूसरी ओर 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-3 की सीट नंबर 33 पर तपेश्वर प्रसाद लुधियाना जा रहे थे। उनके डेढ़ वर्ष के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन को यहां रोककर उनका उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें