फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर के दौरान यात्रियों की हालत बिगड़ी, रोकी गईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अलग-अलग ट्रेनों में दो यात्रियों की हालत बिगड़ गई। यात्रियों नेजानकारी टीटीई को दी गई। इसके बाद कंट्रोल को बताया गया। कंट्रोल के आदेश पर रोजा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोककर यात्रियों का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

आनंद विहार से चलकर सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में कोच नंबर 111 में सुनील कुमार (32) यात्रा कर रहे थे। मुरादाबाद से चलने के बाद इनके शरीर में खुजली मचने लगी। यह ट्रेन बरेली नहीं जाती है और चंदौसी होकर आती है। चंदौसी में डॉक्टर नहीं था, इसलिए कंट्रोल ने रोजा में ट्रेन को रोकने का आदेश दिया। रोजा में सोमवार रात 12:00 बजे ट्रेन रोकी गई। रोजा में रेलवे अस्पताल के डॉ. संजय राय, अनिल कुमार मौके पर गए और सुनील कुमार का प्राथमिक इलाज कर ट्रेन को रवाना किया गया। अभी डॉक्टर अपने अस्पताल पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद कंट्रोल से मेसेज आ गया कि देहरादून से चलकर हावड़ा जाने वाली 3010 दून एक्सप्रेस डाउन में ढाई साल के बच्चे को उल्टियां हो रहीं हैं। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को रोजा में प्लेटफार्म नंबर दो पर लिया गया। जहां डॉक्टर की टीम ने पहुंचकर बालक की प्राथमिक चिकित्सा की। उसके बाद ट्रेन को 5:25 पर रवाना किया गया। इस बीच पीछे से आने वाली ट्रेनों को एक नंबर लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें