फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसी कोच में पानी टपकने पर यात्री का हंगामा, 30 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अप लाइन की सियालदाह एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी टपकने पर यात्री ने हंगामा करते हुए गार्ड को घेर लिया। सूचना पर रेलवे की टीम ने पहुंचकर समस्या का समाधान किया। इस बीच करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

ट्रेन के कोच संख्या बी-3 पर यात्री सफर कर रहा था। उसकी सीट के पास ही एसी का पानी टपक रहा था। यात्री ने बनारस से ट्रेन चलने के बाद रेलवे के अफसराें को सूचना दी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
शुक्रवार को ट्रेन करीब 30 मिनट विलंब से 4:08 बजे पहुंची। नाराज यात्री ने यहां गार्ड को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। गार्ड ने तुरंत ही पॉवर केबिन को सूचना दी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक व कैरिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एसी के पाइप को दुरुस्त कर दिया। इस बीच करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें