शाहजहांपुर। गुजरात की कंपनी में लैब टेक्नीशियन सौरभ तिवारी की मौत के मामले में उनके बड़े भाई गौरव तिवारी ने रोजा जीआरपी थाने में तहरीर दी है।
शुक्रवार को लखीमपुर खीरी जिले के थाना फरधान क्षेत्र के बरखिरवा किया गांव निवासी सौरभ तिवारी का शव थाना रोजा क्षेत्र में रोजा जंक्शन और पं. राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन के बीच मिला था। उनके भाई गौरव तिवारी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सौरभ को उसके सीनियर घर नहीं आने देते थे। सेलरी का कुछ रुपया रोक रखा था। वह 24 जून की रात बरेली पहुंचा।
करीब 11:30 बजे रोडवेज बस से अपने घर के लिए निकला। बाद में उसका शव मिला। आरोप है कि भाई की हत्या की गई है। जीआरपी थाना प्रभारी रामशंकर यादव ने बताया कि तहरीर की जांच की जाएगी। संवाद