फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जागरूकता में योगदान देने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

विज्ञापन
​पुलिस लाइन में यातायात माह के समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते डीएम-एसपी। स्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात जन-जागरूकता माह के समापन पर सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सुरक्षित यातायात संस्कृति केवल नियमों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी से निर्मित होती है। बच्चे यातायात जागरूकता के सबसे प्रभावी दूत हैं। उनकी सहभागिता भविष्य के सुरक्षित समाज की नींव है।
एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक माह की गतिविधि नहीं, बल्कि यह सतत प्रयास है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहे और दूसरों की जीवन रक्षा में योगदान दे।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम-एसपी ने वीडीएफ पब्लिक स्कूल, एसके पब्लिक स्कूल, जीआईसी, आकांक्षा स्कूल, जनता इंटर कॉलेज, सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज, एनटीआई आदि शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके अलावा यातायात पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी ओवेंद्र, योगेंद्र, कोमल, इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह, ब्रजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रवींद्र सिंह, रविकरन सिंह, हरिकेश सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्था सहयोग, वर्क, मानवता वेलफेयर व व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें