फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंतरमहाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय, नवादा दरोबस्त में अंतरमहाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में बरेली कॉलेज के रिंकू सिंह ने प्रथम, बिजनौर के शिवम कुमार ने द्वितीय और अमरोहा के अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में बरेली कॉलेज की यशवी प्रथम रहीं। 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में मीरगंज की धमिका ने पहला, बरेली कॉलेज की अन्या ने दूसरा और गरिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में बरेली कॉलेज के आयुष सिंह प्रथम रहे।
इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. संदीप चौधरी और शूटिंग विशेषज्ञ कमल सेन वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना, डॉ. महिपाल सिंह, प्रो. अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें