फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोनिया ने जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल को दिखातीं सोनिया दी​​क्षित। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम सिंगहा यूसुफपुर निवासी सोनिया दीक्षित ने प्रदेशस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रयागराज में आयोजित स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


सोनिया ने बताया कि वह अब पंजाब में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद दीक्षित और पूर्व प्रधान आशा दीक्षित की पौत्री हैं। उनके पिता डॉ. समीर दीक्षित और माता ईरा समीर दीक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें