फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम मंदिर शीघ्र घोषित होगा पर्यटन स्थल

Sat, 26 Dec 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर/ जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद में भगवान परशुराम की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग को लेकर एक बार फिर प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में सांसद कृष्णा राज ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता राजाराम मिश्रा के साथ मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय से भेंट की और उनसे हो रहे प्रयासों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सांसद कृष्णा राज ने जलालाबाद में मंदिर पर पहुंचकर पहले भगवान परशुराम बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंहत पांडेय से अब तक हुए प्रयासों की जानकारी हासिल की। महंत ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा और उनके साथ आए जांच अधिकारियों ने टीम के सदस्यों के साथ मंदिर और आसपास क्षेत्र की जानकारी जुटाई तथा आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया जाएगा। इस दिशा में काफी तीव्रता से प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली विश्वपटल पर अंकित हो और देशभर के लोग यहां आकर लाभ उठाएं, इसके लिए वह प्राण-पण से प्रयासरत हैं। सांसद ने उपस्थितजनों को आश्वस्त किया कि उनकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, विनोद चंद्र शर्मा, गोपाल, आशुतोष शुक्ला, रंजन पांडेय, अशोक द्विवेदी, सांसद के मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें