परशुराम जन्मस्थली पहुंचीं डीएम
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
केंद्र सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जन्मस्थली को पर्यटक स्थल का दर्जा देकर उसका सौंदर्यीकरण कराये जाने की हाल ही में की गई घोषणा के बाद रविवार को डीएम पुष्पा सिंह मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान के दर्शन करने के बाद मंदिर और इससे जुड़े रामताल समेत अन्य स्थलों के बारे मे जानकारी हासिल की।
अपराह्न करीब दो बजे मंदिर पहुंची डीएम ने भगवान के दर्शन करने के बाद महंत सत्येदव पांडेय से मंदिर एवं यहां स्थापित विभिन्न मूर्तियों की प्राचीनता, मंदिर पर लगे प्राचीन फरसे और यहां स्थापित अन्य मंदिरंो, रामताल और धर्मशाला आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। सांसद निधि से बने रैनबसेरा, धर्मशाला आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महंत से कहा कि इस मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्य हेतु जो भी कार्य कराने हों उसका स्टीमेट बनाकर दें जिससे अग्रेतर कार्यवाही की जा सके। साथ ही एसडीएम लाल बहादुर से यहां से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डीएम के मंदिर पर पहुंचने की खबर लगते ही तमाम लोगो की भारी भीड़ वहां आ पहुंची।
15 दिन में हटवाएं अतिक्रमण
परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति के संरक्षक तथा मदिंर के महंत ने डीएम को दिये ज्ञापन में मंदिर परिसर तथा मंदिर से जुड़े पौराणिक काल के रामताल पर लोगो द्वारा किये गये अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रामताल के अलावा मंदिर जाने वाले रास्तों तथा मंदिर के खाली पड़े चबूतरों पर लोग अवैध रूप से अपने प्रयोग में लेकर गंदगी करते हैं जिससे मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुये डीएम ने वहां मौजूद एसडीएम लाल बहादुर को सभी स्थानों के अतिक्रमण को चिन्हित कर 15 दिन के अन्दर उसे हटवाये जाने तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये।
कैंसर पीड़ितों को मुख्यमंत्री ने भेजी आर्थिक मदद
शाहजहांपुर। जिले के दो कैंसर पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद भेजी है। डीएम पुष्पा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले के कुलदीप मिश्र निवासी मोहल्ला बीवी जई आनदपुरम कालोनी के उपचार हेतु पांच लाख रुपये एवं बंडा के लालपुर आजादपुर निवासी सरला देवी के उपचार हेतु 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।