फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर तैनात रहेगा पैरा मिलिट्री फोर्स

Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। मंगलवार को पुलिस लाइन से फोर्स ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया। गड़बड़ी की आशंका वाले मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर दस-दस उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जिले में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक न हो। इसके लिए एसपी केबी सिंह ने मतदान केंद्रों पर रवाना होने से पहले फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि सभी बूथों पर पुलिस बल के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स तैनाती की गई। मतदान के दौरान गड़बड़ी की आशंका वाले बूथों पर नजर रखने लिए महिला थाना को छोड़कर प्रत्येक थाना क्षेत्र में दस-दस उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इन उड़नदस्तों की नजर सभी बूथों पर रहेगी। यदि किसी ने भी मतदान में व्यवधान डालने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें