फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कटका के पास तेंदुआ देखे जाने से किसानों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव कटका के पास तेंदुआ देखकर एक किसान ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। तेंदुआ देखे जाने से किसान दहशत में हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव के एक युवक ने खेत में तेंदुआ देखकर इसका वीडियो बना लिया। युवक के सूचना देने पर गांव के तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर शोर शराबा करते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। गांव के लोगों ने वनकर्मियों को भी तेंदुआ होने की सूचना दी।
किसानों ने बताया कि गांव जेबा और आसपास के गांवों के पास एक मादा तेंदुआ शावकों के साथ घूम रही है। कुछ दिन पहले जेबा के पास भी तेंदुए का वीडियो बनाया गया था। अब तेंदुआ गांव कटका के पास आ गया है। इससे रात में फसल की रखवाली करने वाले किसानों और श्रमिकों को जान का खतरा है।
विज्ञापन

रखवाली न करने पर छुट्टा पशु फसल को चर सकते हैं। तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़े जाने से समस्या का समाधान हो सकता है। सिंधौली रेंज के रेंजर वीरेश राव ने बताया कि गांव कटका के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। वनकर्मी जांच कर रहे हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें