सिंधौली/कलान। विकास खंड में तैनात पंचायत सचिवों ने गत एक दिसंबर से लागू की गई ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता का विरोध करते हुए सोमवार को बांहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
सोमवार को कार्य दिवस के सभी काम निपटाने के बाद पंचायत सचिवों ने ब्लॉक कार्यालय में नारेबाजी कर सरकार के आदेश पर अपना रोष जाहिर किया। उन्हाेंने एडीओ पंचायत के पास ग्राम पंचायतों के डोंगल जमाकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
इस दौरान सिंधौली में योगेन्द्र सिंह, शिवालय शर्मा, शाहनवाज खां, राकेश कुमार, पंकज बाजपेयी, रामबहोरन चौधरी आदि पंचायत सचिव मौजूद रहे। वहीं कलान में राजकुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश शर्मा, प्रशांत सिंह, अनिल कुमार, आदर्श यादव, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र सिंह ने विरोध प्रदर्शन किया। संवाद