फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में दीवारें हुई बदरंग....आचार संहिता का पालन नहीं

विज्ञापन
नहीं हो रहा आचार संहिता का पालनः गांव नाहिल में पोस्टरों से पटी दीवार। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। पंचायत चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन पुवायां तहसील क्षेत्र में आचार संहिता के पालन संबंधी जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। तमाम जगहों पर प्रत्याशियों के चस्पा पोस्टरों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकारी और सार्वजनिक महत्व के भवनों को भद्दा न किया जाए। निजी भवनों पर भी बिना भवन स्वामी की अनुमति के कोई पोस्टर न लगाया जाए, लेकिन प्रत्याशी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। पुवायां, बंडा और खुटार में धार्मिक स्थलों के अलावा निजी भवनों पर पोस्टर लगाकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।
पुवायां के गांव करनापुर, गंगसरा, खुटार के गांव रामपुर कलां, मलिका, बंडा, मझिगवां में कई स्थानों पर निजी भवनों की दीवारों पर प्रत्याशियों ने पोस्टर चस्पा कर रखे हैं। इसी प्रकार कई अन्य स्थानों पर भी आचार संहिता की परवाह नहीं कर प्रचार सामग्री लगा दी गई है।
विज्ञापन

नाहिल में पोस्टर से बदरंग हुई दीवारें
गांव नाहिल में आचार संहिता का पालन नहीं हो रहा है। यहां तमाम संभावित प्रत्याशियों ने लोगों के घरों की दीवारें बदरंग कर दी हैं। लोग दीवारों पर तमाम पोस्टर लगाए जाने से परेशान हैं, लेकिन पोस्टर लगाने वाले भी गांव और आसपास के ही होने के कारण वे कुछ कह नहीं पा रहे हैं
सिरखिड़ी में भी दीवारों पर लगे हैं पोस्टर
गांव सिरखिड़ी में संभावित प्रत्याशियों ने दीवारों पर पोस्टर चस्पा कि ए हैं। गांव के मुख्य मार्ग के किनारे तमाम पोस्टर लगे हैं और यहां से पुलिसकर्मी भी गुजरते रहते हैं, लेकिन पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी जाती।
धार्मिक स्थल भी नहीं रहे अछूते
संभावित प्रत्याशियों ने धार्मिक स्थलों पर भी पोस्टर चस्पा कर रखे हैं। नाहिल में ठाकुरद्वारा मंदिर पर संभावित प्रत्याशियों के पोस्टर लगे हुए हैं। इसके अलावा अन्य कई धार्मिक स्थलों पर भी लोगों ने पोस्टर चस्पा कर रखे हैं।
गांवों में दीवारों पर पोस्टर बिना मकान मालिक की अनुमति के नहीं लगा सकते हैं। अगर एक दीवार पर कई पोस्टर लगे हैं तो अभियान चलाया जाएगा और आचार संहिता का पूरा पालन कराने के लिए पुलिस को निर्देशित किया जाएगा। - सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें