फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सौरभ व निजाकत की गेंदबाजी के आगे पक्काबाग की टीम पस्त

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कैंट मैदान पर बॉल फेंकता गेंदबाज। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में अमर बलिदानियों की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मार्निंग क्लब ने कसी गेंदबाजी के दम पर पक्काबाग टीम को सात विकेट से हरा दिया। सौरभ और निजाकत ने चार-चार विकेट लेकर मॉर्निंग क्लब की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

कैंट मैदान पर शनिवार सुबह खेले गए मुकाबले में पक्काबाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। उनका फैसला गलत साबित हुआ। मॉर्निंग क्लब की कसी गेंदबाजी के आगे पक्काबाग की टीम 11 ओवर में मात्र 68 रन पर आउट हो गई। बल्लेबाज रवि ने 15, अरहम ने 14 रनों की पारी खेली।
मॉर्निंग क्लब के गेंदबाज सौरभ, निजाकत ने चार-चार विकेट हासिल किए। फिरदौस व निखिल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्निंग क्लब के बल्लेबाज सीटू, रोहित, निजाकत ने आसानी से टीम को जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच सौरभ रहे। अंपायर फैज और अंशुल थे। स्कोरिंग निजाम ने की। कमेंट्री पंकज तिवारी ने सुनाई। इससे पहले मुख्य अतिथि नूर शानू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अजीत, वीरपाल, साहेबान, जीशान, रहमान, सलीम, अजीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजक खादिम फैज ने बताया कि तीसरा मुकाबला चार मई को किंग ऑफ प्लास्टिक व पैथहम क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें