फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी झंडे जलाकर नवाज शरीफ का पुतला फूंका

Wed, 21 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
नवाज शरीफ का पुतला फूंका - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेना कैंप पर आतंकवादियों के हमले के विरोध में मंगलवार को भी जनाक्रोश चरम पर रहा। विभिन्न संगठनों ने हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला और वहां के राष्ट्रीय झंडे को फूंककर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन

छात्रशक्ति संगठन ने खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ के समक्ष उड़ी में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद युवाओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला तथा वहां के झंडे जलाए गए। छात्र नेता राजकमल वाजपेयी ने कहा कि भारत सरकार को तत्काल पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए। इस अवसर पर अंशुल त्रिवेदी, अभिषेक पांडेय, नीलमणि त्रिवेदी, आयुष वर्मा, रूपेश वर्मा, दीपक वर्मा, अभिषेक वाजपेयी, प्रशांत, रोहन, अजीत पाल, रवि कुमार, नितेश, शिवम मिश्रा, अखिल, राहुल, प्रमोद, प्रदीप कुमार, हर्षित राठौर, आकाश कश्यप समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
हिंदू वाहिनी ने भी नगराध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस अवसर पर दिव्यांशु, स्वप्निल शर्मा, पवन गुप्ता, सौरभ कश्यप, शिवम गुप्ता, भरत श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, अमन कटियार, कार्तिक गुप्ता, अक्षय श्रीवास्तव, शिवम राजपूत, सुबोध सिंह, लव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

भाजयुमो ने खिरनीबाग चौराहा पर शहीद स्तंभ के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बाद में पाकिस्तानी झंडे को फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी भी की। झंडा फूंकने वालों में सुबोध प्रताप सिंह, भरत श्रीवास्तव, सत्यम दीक्षित, भुवनेश अवस्थी, देेवेश शुक्ला, रामजी मिश्रा, वीर प्रताप सिंह, सुबोध कुमार, दिव्यांश गुप्ता, राहुल शर्मा, संदीप कश्यप, कपिल, रितिक पाल, श्रीनिवास श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, संकेत श्रीवास्तव, अरुण कुमार आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय जनता दल ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने की अपील भारत सरकार से की। इस अवसर पर रामकिशोर बघेल, प्रदीप कुमार, लालाराम, पवन राठौर, रमेश सिंह, सत्यभान अवस्थी, सदासुखी, रीमा यादव, मुनेश पाल आदि मौजूद रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बैठक कर उड़ी में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर सुरेश कुमार, राम शंकर लाल आदि ने हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग भारत सरकार से की। बैठक में वीरेंद्र कुमार, नील कमल, रजनी, चंद्र कमल, संजीव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, जगदीश प्रसाद, रूपा शर्मा, अमित गुप्ता, रामभजन, श्याम मोहन, राधेश्याम, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें