सिटी पार्क में शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाकर नमन करते रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिका
शाहजहांपुर। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सिटी पार्क में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाकर नमन किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
सिटी पार्क के जागरूक लोग शनिवार की देर रात एकत्र हुए और शहीदों के सम्मान में मोमबत्ती जलाकर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर सपूताें की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश की सेना हमेशा ही तैयार है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हरिओम सिंह, पंकज सिंह, हरि शंकर, नवनीत प्रभाकर, विकास वाजपेयी, नवीन शुक्ला, संदेश गुप्ता, अजय कुमार सिंह, सुचित पांडेय आदि शामिल रहे। संवाद