फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय नीति के विरोध में डीएम से मिले राइस मिलर्स

Wed, 12 Oct 2016 11:47 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की धान क्रय नीति के विरोध में जिले के राइस मिलर्स बुधवार को डीएम राम गणेश से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर विभिन्न मदों में बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर 16 अक्तूबर से धान मिलें बंद करके हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाकांत मोेदी ने शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए डीएम को बताया कि गत वर्ष धान की खरीद आढ़तियों से कराई गई थी, जिसमें 42 लाख मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर आरटीजीएस के माध्यम से खरीदा गया था। इस खरीद में 85 फीसदी हिस्सेदारी आढ़तियों और मिलर्स की रही, लेकिन इस वर्ष खरीद लक्ष्य बढ़ाकर 50 लाख मीट्रिक टन कर दिए जाने के बावजूद आढ़तियों और मिलर्स को धान खरीद से वंचित कर दिया गया है। 
डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि धान की कुटाई दो दशक से दस रुपये प्रति क्विंटल दी जाती है, लेकिन बिजली, मजदूरी आदि के दाम बढ़ने से मिलों का खर्च 100 रुपये बैठता है। क्रय एजेंसियों द्वारा परिवहन शुल्क भी नहीं दिया जाता। राज्य सरकार की एजेेंसियों द्वारा राइस मिलों से किए जाने वाले एग्रीमेंट में कई तथ्य स्पष्ट नहीं होने से पांच वर्ष से राइस मिलर्स को बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि धान क्रय नीति में संशोधन करके इन सारी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं खोजा गया तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले की राइस मिलें 16 अक्तूबर से बंद करके हड़ताल छेड़ दी जाएगी। इस मौके पर हरिकिशोर गुप्ता, विष्णु शरण अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, विवेक अग्रवाल, सुरेश सिंघल, आलोक जोयल, हर्षवर्धन अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राम मिलन गुप्ता, अनुज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें